Thursday, October 22nd, 2026

राष्ट्रपति कोविंद सीने में तकलीफ के चलते अस्पताल में हुए भर्ती

नई दिल्ली
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज सुबह उन्हें सीने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके बाद उनका रूटीन चेकअप किया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आर्मी हॉस्पिटल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका हालचाल लिया है। पीएमओ की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बेटे से बातचीत की है और उनका हालचाल जाना है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। बता दें कि कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ खुद अस्पताल जाकर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया था।

 

 

#President Kovind

Source : Agency

पाठको की राय